{"_id":"05502ad797c03dfe918929d3bfc91134","slug":"protest-over-power-cut-aap-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर बिफरे भाजपा और आपजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर बिफरे भाजपा और आपजन
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इमामबाड़ा चौराहे पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का प्रतीकात्मक पुतला पर फूंका। भाजपाजनों ने जिला प्रशासन से तत्काल बिजली कटौती बंद करने की मांग की। भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने कहा कि जनपद में अघोषित और अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त है। साथ ही लोगों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। कटौती से लोग पूरी रात सड़कों पर बिताने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार विकास सहित सभी मोर्चों पर विफल रही है। भाजपा यूथ के प्रदेश कार्यकार्य समिति सदस्य कौशल कुमार ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। नगर में रोस्टिंग के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए। संजय यादव ने कहा कि पेयजल समस्या उत्पन्न होने लगी है, जिससे लोगों में गुस्सा पनप रहा है। इस दौरान बृजेश दूबे, सौरभ, अशोक कनौजिया, सर्वेश नारायण सिंह, भरत केशरी, राजेश साहू, सग्गी नेता, दिलीप यादव, मुन्ना भारती, रामेश्वर आदि रहे।
उधर बिजली की अंधाधुंध कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में मुख्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंप शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की मांग की।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में बिजली विभाग एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यदि 72 घंटे में सुधार नहीं हुआ तो कार्यकर्ता उपकेंद्रों का घेराव किया जाएगा। जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि अघोषित विजली कटौती से जन जीवन बेहाल है। उद्योग धंधों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि मैनपुरी, इटावा और आजमगढ़ की तर्ज पर 24 घंटे बिजली देना तो दूर शेड्यूल के मुताबिक भी बिजली उपलब्ध करा पाने में सरकार असफल साबित हो रही है। जिला सचिव आयुष सिंह ने कहा कि पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। किसान परेशान हैं। कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने कहा कि जब अधिकारियों से इस बारे में बात की जाती है तो उनका मोबाइल बंद मिलता है। उन्होंने जिलाधिकारी से ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिला प्रवक्ता शिवम श्रीवास्तव ने विन्ध्यधाम को कटौती से मुक्त रखने की मांग की। इस दौरान इरशाद अहमद, दिनकर मिश्र, अरविंद भारती, प्रदीप सिंह, विनीत दूबे, सौरभ तिवारी, संतोष यादव, कमलेश यादव, विनोद श्रीमाली, सप्तमी निषाद,शाहनवाज अली, इलियास, सुनील अग्रहरी, भगवान दास अग्रहरी, प्रदीप आदि रहे।