फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protest of chef over stipend

मानदेय बढ़ाने के लिए रसोइयों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 09 Jul 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Protest of chef over stipend
एक हजार में दम नहीं पांच हजार से कम नहीं... का नारा लगाते हुए रसोइयों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव जुल्फेकार अली के नेतृत्व में सिटी क्लब परिसर में धरना-प्रदर्शन कर कार्यरत रसोइयों ने मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। इसके पूर्व रैली नगर भ्रमण करते हुए सिटी क्लब परिसर पहुंची। जहां बेलन, चौका, चिमटा, छोलनी, झाडू के साथ रसोइयों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिटी क्लब परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान 12 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वर्तमान समय में रसोइयों की स्थिति बंधुआ मजदूर से भी बदतर है। जब तक इनको कानूनी संरक्षण नहीं मिलता इनकी स्थिति ठीक नहीं हो सकती। उन्होंने सरकार से रसोइयों को नियमित काम देने और उनके सुरक्षित भविष्य की गारंटी देने की मांग की। बिहार प्रांत की अध्यक्ष रसोइया सुनैना मांझी ने कहा कि अखिलेश सरकार एमडीएम योजना को एनजीओ को सौंपने की कोशिश कर रही है, जिसका संगठन पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मु. निजामुद्दीन ने कहा कि कि रसोईयों के हक के लिए संगठन अपनी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी ताकत से उठाएगा। सभा की अध्यक्षता संदीप सिंह तथा संचालन डा. राकेश राम ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी रसोईयों व पदाधिकारियों ने वाराणसी मंडल संयोजक रमेश चंद्रा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान गायत्री देवी, दुलारी देवी, शिवकुमारी, हीरामती देवी, सुनीता , सरोज, शीला देवी, मीना, राजकुमारी, गीता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed