फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protest against changes in UGC rules

Mirzapur News: यूजीसी के नियमों में बदलाव पर किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 29 Jan 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Protest against changes in UGC rules
राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में यूजीसी के ​खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते ह
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को यूजीसी के नियमों के खिलाफ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। कहा कि इस नियम के वापस होने तक यह विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि यूजीसी ने सवर्ण छात्रों के खिलाफ काला नियम लाया है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। संबंधित मंत्रालय व प्राधिकरणों को उपयुक्त दिशा निर्देश प्रदान किया जाए। इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था संविधान संमत, न्यायसंगत व संतुलित बनी रह सके। यह नियम यदि सवर्णों पर थोपा गया तो इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संतोष कुमार सिंह, विवेक सिंह, सुनील सिंह, राजीव सिंह, मान सिंह व नीरज सिंह आदि रहे। इसी तरह राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार दूबे ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियम पर सरकार को पुनर्विचार करने की जरूरत है। सामाजिक सौहार्द पर आघात करने वाले लोगों के साथ किसी भी प्रकार पूरा नही होने दिया जाएगा। इस विषय पर सतर्कता आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed