फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Proposal can be brought for Municipal Corporation in Board meeting

बोर्ड की बैठक में नगर निगम के लिए लाया जा सकता है प्रस्ताव

Tue, 22 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Proposal can be brought for Municipal Corporation in Board meeting
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर को नगर निगम बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों व पालिकाध्यक्ष सहित नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक के बाद बोर्ड की 22 दिसंबर को होने वाली बैठक में चर्चा होगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद का नये सिरे से परिसीमन किया जाएगा। हालांकि पहले से पालिका क्षेत्र में इलाके तो वैसे ही रहेंगे लेकिन अब आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसके लिए सात किलोमीटर के क्षेत्र के 90 गांवों को पालिका क्षेत्र में मिलाया जा सकता है। इसके बाद मिर्जापुर नगर निगम का क्षेत्र व्यापक हो जाएगा। सीमा विस्तार के साथ शासन द्वारा नगर निगम की घोषणा हो सकती है। सीमा विस्तार के बाद जिला प्रशासन द्वारा मिर्जापुर को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव, नियमानुसार शासन को भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को नगर निगम बनाने की कवायद चल रही है। नगर निगम बनाने के लिए पश्चिम दिशा में प्रयागराज मार्ग पर अकोढ़ी गांव तक, सोनभद्र मार्ग पर बरकछा तक, दक्षिण में करनपुर चौकी तक, पूरब में अघवार गांव, उत्तर में पुरजागीर गांव तथा उत्तर-पूरब में गुरुसंडी नुआंव गांव तक विस्तार की योजना है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के सीमा विस्तार संग नगर निगम बनने से क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

इस प्रकार के मिल सकते हैं लाभ
मिर्जापुर। नगर निगम बनने से शासन से विकास निधि के लिए अलग से बजट मिल सकेगा। साथ ही वेतन व बजट के लिए वित्त आयोग की राशि से बजट मिलेगा। निगम क्षेत्र विकास के लिए अवस्थापना निधि से विकास की राशि मिलेगी। इसके साथ ही केंद्रीय वित्त आयोग से भी सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन से भी सफाई के लिए बजट मिलेगा। इस समय जिले की जनसंख्या 21 लाख 14 हजार आठ सौ 52 है, जबकि पालिका क्षेत्र की जनसंख्या दो लाख पांच हजार दो सौ 64 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र के विकास के मद्देनजर नगर पालिका परिषद मिर्जापुर का 90 गांवों तक सीमा विस्तार किया जा सकता है। यह प्रस्ताव 22 दिसंबर को बोर्ड की बैठक में लाया जाएगा। बोर्ड में प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजकर नगर निगम बनाने की मांग की जाएगी।
- मनोज जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed