फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   programme cultural

उत्तर रामायण का नाट्य मंचन ने दर्शक हुए भावुक

Sat, 08 Feb 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
programme cultural
मिर्जापुर। राम के प्राण सीता में बसते है। राम कुछ भी सहन कर सकते है, पर सीता का विरह सहन नहीं कर सकते। यह संवाद शुक्रवार को बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में चल रहे अंतर संकाय युवा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को र्स्पोट्स कांप्लेक्स में आयोजित उत्तर रामायण के नाट्य मंचन के दौरान कही। उत्तर रामायण के नाट्य मंचन ने दर्शकों को भावुक कर दिया। दोपहर में द पैसेंजर बैंड के म्यूजिकल धमाल में हो हल्ला करने वाले दर्शक शाम को उत्तर रामायण का नाट्स मंचन देख शांतचित्त होकर देखते रहे।
विज्ञापन

उत्तर रामायण का नाट्य मंचन निर्देशक रामजी बाली ने किया। इसमें प्रमुख कलाकार रतिशंकर त्रिपाठी रहे। रतिशंकर त्रिपाठी बत्ती गुल मीटर चालू, ट्वायलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में कार्य कर चुके है। नाट्य मंचन सीता के निष्कासित किए जाने के बाद घटित घटना का मंचन किया गया। शाम को शुरु हुआ नाट्य मंचन देेखने वाले एकटक देखते रहे। इससे पूर्व द पैसेंजर बैंड की प्रमुख गायिका तान्या ने समां बांधा। तान्या ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर युवाओं को झूमाया। इस अवसर पर आचार्य प्रभारी प्रो रामादेवी निम्मान्नापल्ली, छात्र सलाहकार रत्नशंकर मिश्र, छात्रावास समन्वयक डा. वीएमएन कुमार, मुख्य आरक्षाधिकारी महिपाल चौबे, कौस्तुव चटर्जी, पत्रकारिता एवं जंसम्प्रेषण के नवीन पांडेय, डा. उत्कर्ष त्रिपाठी, डा. मनोज मिश्रा, कृष्णकांत आदि रहे।
विज्ञापन

गायन, नृत्य के साथ बांसूरी के धून ने लोगों को झूमाया
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में चल रहे अंतर संकाय युवा महोत्सव दिशा 2020 के दूसरे दिन शुक्रवार को लोक गायन, शास्त्रीय गायन, नृत्य, चित्रकला निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ खूब जलवा बिखेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ललन कुमार ने बांसुरी की धुन पर लग जा गले की प्रस्तुति दिया। धनंजय शुक्ला ने तबला तीन ताल की प्रस्तुति दिया। अखिलेश कुमार ने हारमोनियम सारेगामा की जोरदार प्रस्तुति दिया। कन्हैया, गावंडी ने तबला पर तान्या ने पियानो बजाकर राष्ट्रगान की प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा लिया। गायन में चंदन रावत, अनमोल चंद्र, पीटर महतो, आर्यन सिंह, रजत प्रकाश पांडेय ने गिटार बजाते हुए गाना गाकर लोगों को झूमाया।

शास्त्रीय संगीत में जागृति मिश्रा, ईशान मिश्रा, ज्योति शुक्ला, देवहूति, सुमन, अंकित ने प्रस्तुति देकर सभी ने अपना अपना जलवा बिखेर सबका मन मोह लिया। क्रिएटिव डांस प्रतियोगियों में आकांक्षा, विक्रांत, दिव्या, सावन, संध्या, रागतमी, दृष्टि, विनीत मिश्रा, रजत कुमार, निशा, रानी, उमा भारती ने तेजाब पीड़ित महिला के संघर्षों के पहलू का नृत्य के माध्यम से बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शको का मन मोह लिया। तबला वादन में ऋषिकांत, श्रीराम राजूराम कुमावत, ऋषि राज, सीताराम ने तबला बजाकर सभी दर्शको को आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed