{"_id":"6f1a34998b318ee38db98c39d3201db1","slug":"problem-solved-by-sp-district-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों की समस्याएं सुलझाईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों की समस्याएं सुलझाईं
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए फरियादियों की समस्याआें को सुनकर उनका समाधान कराया गया। जनता दरबार के बाद प्रमुख पद के आए हुए संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक कर प्रमुख चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि प्रमुख के चुनाव में प्रदेश कार्यालय से जो भी निर्देश प्राप्त होगा, उसके अनुसार ही प्रमुख पद के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाएगा। कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में तमाम जन-कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जन-कल्याणकारी योजनाआें को जनता के बीच प्रचार करें और वास्तविक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि योजनाएं लागू करने ओर उसका लाभ दिलवाने में अगर कहीं से दिक्कत आ रही हो तो मुझे बताएं ताकि आने वाले अड़चनों को दूर किया जा सके।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पार्टी द्वारा जो भी प्रमुख पद का उम्मीदवार घोषित हो, उसे जिताने में कार्यकर्ता जी जान से लग जाएं और किसी भी चट्टी-चौराहे पर पार्टी के विपरीत कोई भी बात न करें। कहा कि अनुशासनहीनता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जो भी व्यक्ति पार्टी द्वारा अधिकृत प्रमुख पद के प्रत्याशी का विरोध करेगा, उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी और दल से निकाल दिया जाएगा। इस दौरान लालता बियार, स्वामी शरण दूबे, डा. अरविंद श्रीवास्तव, दीपू तिवारी, धनराज यादव, राजकुमार गुप्त, गिरधारी पटेल, सुभाष पटेल, आनंद तिवारी, देवव्रत सिंह, नरेद्र गिरी, जुगल किशोर, अनिल यादव, सोकिम अहमद, तूफानी यादव, राजबली आदि
विज्ञापन
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।