फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Problem increased due to lack of train for Lucknow

लखनऊ के लिए ट्रेन नहीं होने से बढ़ी परेशानी

Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Problem increased due to lack of train for Lucknow
दिल्ली हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर स्थित चुनार जंक्शन से प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने के लिए दिन में कोई ट्रेन नहीं होने के चलते तहसील क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस जंक्शन से होते हुए दर्जनों एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें विभिन्न राज्यों को आती जाती हैं, लेकिन प्रदेश की राजधानी लखनऊ आवागमन के लिए दिन के समय एक भी ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व में शाम के समय मुगलसराय से बरेली तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता था। क्षेत्र के लोग शाम को जंक्शन से ट्रेन पकड़कर सुबह लखनऊ पहुंच जाते थे, लेकिन इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया है। वर्तमान में लखनऊ जाने के लिए मात्र एक त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन है। जिसका समय रात का है और यह ट्रेन भी अक्सर लेट रहती है। ट्रेन का समय रात में होने के चलते दूरदराज के गांव से जुड़े लोग जंक्शन तक पहुंचने का साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण मजबूरी में शाम को ही स्टेशन पर पहुंच जाते हैं और देर रात तक लखनऊ की यात्रा के लिए ट्रेन आने का इंतजार करते हैं। दैनिक यात्रियों सहित तहसील क्षेत्र की जनता ने मुगलसराय बरेली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन फिर से कराये जाने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed