{"_id":"627e33bcfc30c6550f03d750","slug":"principal-inter-college-arrested-for-taking-bribe-in-mirzapur-said-i-was-implicated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रिश्वत लेते गिरफ्तार, बोले- मुझे फंसाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रिश्वत लेते गिरफ्तार, बोले- मुझे फंसाया गया
Fri, 13 May 2022 04:02 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 13 May 2022 04:02 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के पुरुषोत्तमपुर स्थित माधव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य छोटेलाल सिंह को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के पुरुषोत्तमपुर स्थित माधव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य छोटेलाल सिंह को शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। प्रधानाचार्य का कहना है कि उनको फंसाया गया है। चर्चा है कि इसी इंटर कॉलेज के एक अध्यापक से उनका विवाद चल रहा था जिसको उन्होंने पहले पैसा दिया था।
विज्ञापन
वह पैसा जब अध्यापक देने लगा तो उसके पहले उसने विजिलेंस टीम को सूचित किया। पैसा देते इसमें विजिलेंस टीम ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। छोटेलाल सिंह एक्स सर्विसमैन हैं और उनकी पत्नी नहीं है। उनका भी वह पेंशन प्राप्त करते हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस मामले में किसी को कोई जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।