{"_id":"5f26ff318ebc3e9fde70633a","slug":"prevent-corona-infection-by-following-15-rules-mirzapur-news-vns5392364162","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 वचनों का पालन कर कोरोना संक्रमण की करें रोकथाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 वचनों का पालन कर कोरोना संक्रमण की करें रोकथाम
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात बरते जाने की जरूरत है। सावधानी से नियमों का सही तरीके से पालन कर इसकी रोकथाम की जा सकती है। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है। कई जगहों पर लोग नियमों की अनदेखी कर रहें हैं, जो पूरे समुदाय के लिए खतरा है। इसको लेकर स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 विशेष वचनों या प्रतिज्ञाओं के पालन करने की अपील की गई है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर गाइडलाइन में कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। गाइडलाइन में बिना गले लगे एक दूसरे का अभिवादन करने, शारीरिक दूरी रखने, मास्क लगाने व आंख, नाक और मुंह को गंदे हाथों से नहीं छूने के वचनों के पालन के लिए कहा गया है। इसके अलावा श्वसन संबंधी सफाई व सुरक्षा का पालन करने, नियमित हाथों को धोने, तंबाकू का इस्तेमाल नहीं करने व अलग-अलग सतहों को नियमित कीटाण ुरहित करने की सलाह दी गयी है। महामारी के दौरान कोरोना संक्रमितों से भेदभाव व कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने की बातें सामने आई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन में कोरोना संक्रमितों से भेदभाव नहीं करने व कोविड-19 संक्रमण से जुड़े नकारात्मक व बिना पुष्टि की गई बातों को सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं भेजने की अपील की गई है। साथ ही कोविड-19 के बारे में विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेने, किसी मदद या जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 1057 पर फोन करने व तनाव या दबाव आदि को दूर करने के लिए आवश्यक मदद प्राप्त करने जैस नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
.