{"_id":"62265ae1dcb463725919bf68","slug":"prepare-for-the-exam-without-any-stress-mirzapur-news-vns6420723191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी तनाव के करें परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी तनाव के करें परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बिना किसी तनाव के करें परीक्षा की तैयारी
बोर्ड की परीक्षा के लिए दी गई विद्यार्थियों को सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। विभिन्न बोर्डों की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। कुछ परीक्षाएं मार्च के अंतिम सप्ताह तो कुछ परीक्षाएं अप्रैल में शुरू हो सकती हैं। इसमें चुनाव का माहौल चल रहा है लेकिन विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त हैं।
इस संबंध में मनोवैज्ञानिकों व शिक्षकों ने कहा है कि विद्यार्थी बिना किसी दबाव एवं बिना किसी तनाव के परीक्षा की तैयारी करें। इससे उन्हें परीक्षा के लिए खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी। जिले में इस बार यूपी बोर्ड में 63860 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 32088 बालक व 31772 बालिका हैं। बोर्ड की परीक्षा में लगभग 22 सौ कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षाएं मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती है। हालांकि इस बार अधिकतर कक्षाएं ऑनलाइन ही चली है लेकिन बाद के कुछ महीनों में ऑफलाइन कक्षा होने से विद्यार्थियों को काफी मदद मिली है। शिक्षकों का भी मानना है कि इससे विद्यार्थियों की तैयारी काफी अच्छी हुई है। जो चीजें उनको ऑनलाइन कक्षा में समझ नहीं आई। उसको ऑफलाइन कक्षाओं में उन्होंने समझ लिया। जो भी भ्रम या समस्या थी। उसे इन ऑफलाइन कक्षाओं में ठीक कर लिया गया।
वर्जन
विद्यार्थी एकदम तनाव रहित होकर परीक्षा की तैयारी करें। आमतौर पर परीक्षा पास आते ही परीक्षार्थियों को तनाव हो जाता है। घर वाले भी दबाव बनाया करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। परीक्षार्थी नियमित रूप से अपनी तैयारी करते रहें और साथ ही थोड़ा बहुत खेलकूद में भी रुचि लें। इससे उनकी मस्तिष्क की सजगता बनी रहेगी।
विज्ञापन
- डॉ रीता सिंह, प्रवक्ता, मनोविज्ञान, केबी कॉलेज