फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pregnant will be made aware of Kovid vaccination

गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रतिकिया जायेगा जागरूक

Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pregnant will be made aware of Kovid vaccination
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहें मातृ वंदना सप्ताह 2021 का शुभारंभ बुधवार को जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या व डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार एवं सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

मझवां विधायक ने कहा कि अशिक्षा एवं कुरीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रो में मातृ एवं शिशु की मृत दर अधिक थी, जिसको समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा तरह-तरह की योजनाएं चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। कहा कि प्रदेश सरकार चाहती है कि कोई मातृ व शिशु की मृत्यु कुपोषण व अशिक्षा के कारण न होने पाए। सरकार गभर्वती और बच्चे के जन्म होने के उपरान्त महिलाओं को आराम करने की आवश्यकता हैं। डीएम ने कहा कि इस योजना का उद्देंश्य मातृ एवं शिशु मृत को अधिक से अधिक कम करना हैं। पहले होम डिलेवरी से अधिक मृत्यु होती थी जो चिन्ता का विषय था। अब विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गभर्वती महिलाओं को सुविधा प्रदान की जा रही है तथा संस्थागत प्रसव से शिशु एव मातृब मृत्यु में कमी आई हैं। बताया कि योजना के आरंभ से जनपद के लक्ष्य 61992 के सापेक्ष अब तक कुल उपलब्धि 53346 हैं, जो प्रगति से कम हैं। सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि महिलाओं को गभर्वती होना जहां पुण्य का काम हैं वही एक भी महिला व शिशु की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने अधिकारियों से निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक स्वास्थ डा. ओपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, एसीएमओ डा. अजय कुमार, डा. महिप पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed