फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pradhan angry due to non-payment of concrete works

पक्के कार्यों का भुगतान नहीं होने से प्रधान नाराज

Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pradhan angry due to non-payment of concrete works
सिटी विकास खंड के ग्राम पंचायतों में पिछले छह माह से पक्के कार्यों का भुगतान नहीं होने से ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि सुबह सोकर उठने से पहले ही चौखट पर ईंट, बालू, गिट्टी, सरिया और सीमेंट के सप्लायर बकाये को लेकर तगादा करने आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक परिसर में हुई बैठक अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के सिटी ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष जवाहरलाल मौर्य ने कहा अधिकारियों के निर्देश पर मनरेगा के तहत गांव में पक्के कार्य तो करा दिए गए, लेकिन छह माह बाद भी पक्के कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। भुगतान के लिए प्रतिदिन सप्लायरों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है। अघौली ग्राम प्रधान दीपक बिंद ने कहा कि पक्के कार्यों का भुगतान नहीं होने से गांव का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा बरसात का मौसम नजदीक है। धनाभाव के कारण जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। पहाड़ी ग्राम प्रधान भोलानाथ गिरी ने कहा इंटरलाकिंग की व्यवस्था नहीं होने से कई बस्तियों में बरसात के मौसम में ग्रामीणों को कीचड़ भरे राहों से होकर गुजरना पड़ेगा। चेतावनी दी कि यदि अतिशीघ्र पक्के कार्यों का भुगतान नहीं हुआ तो ग्राम प्रधान आंदोलन को विवश होंगे। बैठक में बरकछा खुर्द ग्राम प्रधान सुभाष मौर्य, बीरबल चौहान, दुहौआ ग्राम प्रधान मनोज कुमार मौर्य, राजापुर प्रधान विनोद कुमार सिंह, सिनोद कुमार प्रजापति, मूलचंद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed