फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power cuts in Vindhyachal Dham too

जेनरेटर व इन्वर्टर के सहारे हो रहा मां का श्रृंगार

Tue, 06 Oct 2020 07:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Power cuts in Vindhyachal Dham too
विंध्याचल। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण किए जाने के विरोध में हुई विद्युत क र्मियों की हड़ताल से विंध्याचल के चारो फीडर बंद हैं। इससे मां विंध्यवासिनी के शृंगार पर भी असर पड़ा। अब उनका शृंगार करने के लिए जेनेरटर व इन्वर्टर चलाया जा रहा।
विज्ञापन

इसी के साथ ही विंध्य धाम की गलियों में सोमवार की रात एवं मंगलवार की सुबह से लेकर दोपहर तक अंधेरा कायम रहा। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि स्थानीय लोगों के लिए हैंड पाइप एवं गंगा ही सहारा बनी। दूसरी तरफ विंध्याचल क्षेत्र के चारों फीडरों की बिजली की आपूर्ति बंद किए जाने से विंध्याचलधाम, कंतित गजिया, अमरावती चौराहा, शिवपुर, बनवारीपुर, वेदउर, अष्टभुजा मंदिर, काली खोह मंदिर, बड़े बगीचा, भवानीपुर, देवराहाहंस बाबा आश्रम आदि सहित तीन दर्जन से अधिक गांवों एवं मुहल्लों में पानी के लिए लोग दर- दर भटकते रहे। सुबह से ही लिए पानी के लिए हैंडपाइप व कुआें इत्यादि का सहारा लिया गया। स्थानीय लोगों ने पूजा पहाड़ पर झरने के पानी से स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed