फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   posting voulger message mirzapur

फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज करने वाला गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
posting voulger message mirzapur
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने फर्जी आईडी बनाकर लोगों को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को मुकेरी बाजार इमरती रोड पेट्रोल पंप के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से तीन एनड्रायड फोन बरामद किया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने गुुुरुवार को पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में किया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने 10 दिसंबर को थाने पर तहरीर देकर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि युवक उसका और उसकी पुत्रियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उनकी फोटो लगाकर फेसबुक पर अश्लील व भद्दे पोस्ट करता है। उनके रिश्तेदारों के मोबाइल पर अश्लील पोस्ट भेजता है। इसके बाद साइब सेल व सर्विलांस टीम ने उसकी फेसबुक पर संपर्क कर उसे अपने जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी शिव मिश्रा, पुत्र पंजाब मिश्रा निवासी जगतपुरी कालोनी कोतवारी कटरा को इमरती रोड पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं को प्रताड़ित करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से तीन एंड्राएड फोन बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कटरा कोतवाल रमेश यादव,मुकेरी बाजार चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, सर्विलांस सेल आशुतोष सिंह, साईबर सेल प्रभारी नर्वेश मिश्रा, महताब अहमद, रविकुमार, महिला आरक्षी संदीपा अनुरागी, दिव्या सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed