फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Polling parties will leave GIC on November 30

30 नवंबर को जीआईसी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 29 Nov 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave GIC on November 30
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के सभागार में शनिवार को खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्यों के निर्वाचन में लगे कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्मिकों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 54 पोलिग पार्टियां बनायी गई हैं। प्रत्येक पार्टी में चार प्रशिक्षित कार्मिक होंगे। प्रत्येक टोली सुबह सात बजे से मतदान सामग्री जीआइसी से प्राप्त कर लें। पोलिंग पार्टियां 30 नवंबर को जीआइसी परिसर से रवाना होंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि मतदेय स्थल पर पहुंचकर पीठासीन अधिकारी सबसे पहले मतदान स्थल का निरीक्षण कर लें। उसके बाद पुन: मतदान के लिए प्राप्त सामान का पूरी तरह से परीक्षण कर ले। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर उसका समाधान सेक्टर मजिस्ट्रेट से करा लें। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। एक दिसंबर को चुनाव की सभी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को मतदान प्रारंभ होने के पहले आठ बजे से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें तथा ठीक आठ बजे मतदान शुरू करा दें। प्रत्येक दो घंटे पर पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी में पड़े हुए मत की संख्या को नोट करेंगे। जीआइसी के प्रधानाचार्य महेंद्र नाथ ने कहा कि मतदान समाप्ति के पांच मिनट पूर्व तक मतदाताओं की लाइन लगी होने पर पीठासीन अधिकारी पंक्ति में खड़े सभी मतदाताओं की गणना करके उनकी संख्या में अपने लघु हस्ताक्षर सहित पर्चियां तैयार कर अंतिम मतदाता को एक नंबर की पर्ची देते हुए क्रमश: पहले मतदाता तक पर्ची का वितरण करें एवं उसी क्रम में सभी मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित कराए। कहा गया कि मतदान के पूर्व सभी केंद्रों पर कोविड 19 हेल्प डेस्क बनवाना सुनिश्चित करें। मतदान के पूर्व सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बिजली, पानी व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। सभी जोनल व सेक्टर अपनी देखरेख में पार्टी की रवानगी कराएंगे और पार्टी पहुंचने के बाद उसकी सूचना डीएम द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed