फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Polling parties left under tight security

कड़ी सुरक्षा में रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Mon, 30 Nov 2020 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Polling parties left under tight security
मिर्जापुर। खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुुंच गईं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मौके पर जाकर सत्यापन किया। खंड स्नातक के लिए 27 तथा खंड शिक्षक के लिए 14 कुल 41 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी जगहों पर एक दिसंबर मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 45 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार की सुबह सीडीओ अविनाश सिंह व एसपी अजय कुमार सिंह राजकीय इंटर कालेज पहुंचे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। वाहनों की जांच की गई। सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह के साथ परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के बाद बचे वाहनों को रिजर्व रखा गया। मतदान कराने के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 30 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। एक पार्टी में चार सदस्य रखे गए हैं। जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 16 हजार छह सौ 54 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए एक हजार नौ सौ 25 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

सभी विकास खंड मुख्यालय पर बने हैं बूथ
मतदाताओं को खड़ा होने के लिए गोला बनाया जा रहा
सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए कहा गया
मिर्जापुर। एमएलसी चुनाव के लिए जिले के सभी विकास खंड मुख्यालय, नगर पालिका व नगर पंचायत के कार्यालयों में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदान कराया जाएगा। इसके लिए मतदाताओं को खड़ा होने के लिए गोले बनाए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नगर में घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद का कार्यालय व सदर तहसील में बूथ बने हैं। चुनार, नरायनपुर ब्लाक परिसर में कुल छह बूथ बनाये गये हैं। इनमें पांच स्नातक व एक बूथ शिक्षक एमएलसी के मतदान के लिए है। इन बूथों पर स्नातक एमएलसी के लिए 5681 व शिक्षक एमएलसी के लिए 594 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पटेहरा, विकास खंड पटेहरा कला के सभागार हाल में दो बूथ बनाये गए हैं। यहां स्नातक एमएलसी के लिए 205 मतदाता व शिक्षक एमएलसी के लिए 104 मतदाता वोटिंग करेंगे।
सीखड़, खंड विकास कार्यालय सभागार में तीन बूथ बनाए गए हैं। जिसमें स्नातक के लिए दो बूथ, शिक्षक के लिए एक बूथ बनाया गया है। कुल वोट 680 हैं। हलिया, स्नातक व शिक्षक एमएलसी के लिए विकास खंड सभागार में दो मतदान केंद्र बनाया गए हैं। स्नातक एमएलसी के लिए कुल 937 मतदाता है। वहीं, शिक्षक एमएलसी के लिए 64 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिगना, तीन बूथ सभागार में बने हैं। इसमें शिक्षक वाले बूथ संख्या 101 पर कुल 246 मतदाता तथा स्नातक वाले दो बूथ संख्या 201 में 440 व बूथ संख्या 202 में 736 मतदाता वोट डालेंगे। कछवां, मतदान कार्य के लिए कुल तीन पीठासीन अधिकारियों और 12 मतदान अधिकारियों की पार्टी मतदान स्थल पर पहुंच गई है। जिसमें 216 नंबर बूथ पुरानी नगर पंचायत कार्यालय व 214 वह 215 नंबर बूथ विकास खंड कार्यालय मझवा के परिषद ने बनाया गया है । वहां पर सभी मतदान अधिकारी व पीठासीन अधिकारी पहुंच चुके हैं। मतदान के दिन वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग की व्यवस्था कर ली गई है। मतदान कार्मिकों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर, मास्क व दस्ताना आदि की व्यवस्था की गई है। नरेश सुभाष चंद्र ने बताया कि मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त, सकुशल संपन्न कराने के यह मतदान स्थलों पर पुरुष की व्यवस्था कर दी गई है।

वीडियोग्राफी की भी की गई है व्यवस्था
मिर्जापुर। मतदान स्थल की पूर्णतया निगरानी व किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सच को परखने के लिए प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी कराने की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सभी सेक्टर प्रभारी से कहा गया है कि वे प्रत्येक घंटे कंट्रोल रूम को अपडेट करते रहेंगे।
इनसेट
शिक्षक व स्नातक चुनाव : एक नजर
पीठासीन अधिकारी : 45
मतदान अधिकारी : 135
जोन/जोनल मजिस्ट्रेट : 04
सेक्टर/सेक्टर मजिस्ट्रेट : 16
माइक्रो आब्जर्वर : 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed