{"_id":"587a73ab4f1c1b222aba8dc4","slug":"polling-booths-will-not-be-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथों पर नहीं होगा अंधेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथों पर नहीं होगा अंधेरा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सोलर प्लांट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में अंधेरे में मतदान नहीं करना पड़ेगा। बिजली गुल होने पर भी परेशानी नहीं होगी। जिले के 1781 बूथों पर सोलर लाइट और सोलर पावर बैक लगाया जाएगा। इससे देर शाम तक मतदान करना संभव होगा।
जिला प्रशासन मिर्जापुर के पंाचों विधानसभा छानबे, मिर्जापुर, मझवां, चुनार और मड़िहान में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की कवायद में जुटा हुआ है। इसके तहत बूथोें पर मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं और जरूरी बंदोबस्त की लगातार समीक्षा की जा रही है। पहले मतदान के लिए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाती थी। इसके बावजूद लोकल फाल्ट से बूथों में अंधेरा हो जाता था। अबकी बार सौर ऊर्जा से लगातार बूथों को रौशन करने की योजना है। पोलिंग पार्टियों को सोलर लैंप देकर रवाना किया जाएगा।
छानबे मेें 376, मिर्जापुर में 346, मझवां में 362, चुनार में 337 और मड़िहान में 360 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 17 लाख 94 हजार 189 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण यूपी नेडा द्वारा सोलर लाइट और सोलर पावर बैक दिया जाएगा। हर बूथ के लएि 1990 रूपया की सोलर लाइट खरीदी जाएगी। सावन इलेक्ट्रानिक्स हैदराबाद और गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार को लाइट्स उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा गया है। दोनों कंपनियों से समय से लाइट्स उपलब्ध कराने को कहा गया है।