फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police sent the dead body for postmortem

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 31 Oct 2020 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police sent the dead body for postmortem
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र मुस्किरा जंगल में गुरुवार की शाम को नीम के पेड़ पर 20 वर्षीय युवक का शव को गुरुवार की देर रात पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खनवर मझारी निवासी शिव पटेल का 20 वर्षीय पुत्र राजभवन पटेल उर्फ इंद्र का शव बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मुस्किरा जंगल में विंध्यवासिनी डिग्री कालेज के पास नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। चरवाहों की सूचना पर नेवढ़िया चौकीदार मुकेश पुत्र होरीलाल ने शाम पांच बजे मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दिया। तब तक मौके पर पहुंचे परिजन पेड़ से शव को उतार कर शव लेकर चले गए। पुलिस शव की तलाश में जुट गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। रात को पुलिस युवक के घर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। राजभवन दो भाइयों में छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। लालगंज थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed