फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police recovered missing cousins

लापता चचेरे भाइयों को पुलिस ने बरामद किया

Sun, 10 Jul 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police recovered missing cousins
कटरा कोतवाली क्षेत्र के नारघाट भारतीय शिशु मंदिर में पढ़ने व एक संस्था में रहने वाले दो लापता छात्रों को पुुलिस ने बरामद कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के कासपानी पनारी टोला निवासी सुरजीत (12) पुत्र धर्मजीत और उसका चचेरा भाई कलीम (10) पुत्र मिश्रीलाल नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के धुंधीकटरा छोटी महरानी की गली स्थित सेठ भवानीदास बिनानी में रहकर नारघाट भारतीय शिशु मंदिर में पढ़ने जाते थे। छह जुलाई को दोनों बच्चे लापता हो गए। सेठ भवानीदास बिनानी संस्था के संचालक ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब तबके के बच्चों को बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, भोजन व आवास की व्यवस्था करना है। इस संस्था के बच्चे भारतीय शिशु मंदिर नारघाट में पढ़ने के लिए जाते हैं। इस समय संस्था में 37 बच्चे हैं। तहरीर में यह भी बताया कि छह जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे 37 बच्चों को विद्यालय छोड़ा गया। विद्यालय में प्रार्थना के बाद दोनों चचेरे भाई कहीं चले गए। बच्चों के लापता होने पर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व आस-पास के लोगों से पूछताछ करने लगी। एएसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से छानबीन करने पर पता चला कि मुकेरी बाजार से आटो से दोनों बच्चे कहीं गए हैं। पुलिस टीम ऑटो खोजकर बच्चों की छानबीन में जुटी थी। पुलिस परिजनों से संपर्क करने के साथ ही मिर्जापुर से सोनभद्र के रूट पर लोगों से पूछताछ कर छानबीन में जुटी रही। छानबीन में पता चला कि दोनों बच्चे मारकुंडी तक ऑटो से गए हैं। इसके बाद पुलिस उनके परिजनों के संपर्क में रहकर खोजबीन कर रही थी। इस बीच बीते सात जुलाई की शाम बच्चे अपने घर पहुंचे। उधर, पूछताछ करते हुए लालडिग्गी पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने आशंका जताई कि ये भी हो सकता है कि बच्चों को कोई कहीं ले जाने का प्रयास कर रहा हो। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की सतर्कता से बच्चों के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed