फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police picked up four suspects in the case

छिनैती मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया

Thu, 13 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police picked up four suspects in the case
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में सराफ व्यवसायी का गहना छिनकर फरार होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के साथ ही चार संदिग्धों को उठाकर मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, एएसपी नक्सल अजय सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किया।
विज्ञापन

धनसिरिया गांव निवासी अंगद सेठ पुत्र बेचन नदिहार बाजार में किराए के मकान में किसन ज्वेलर्स नाम से दुकान खोला है। वह चार वर्ष पूर्व दुकान खोला था। प्रतिदिन की तरह वह सुबह बैग में गहना लेकर आता था और शाम को दुकान बंद करने पर गहना लेकर चला जाता था। मंगलवार की शाम को साढ़े छह बजे अंगद सेठ गहनों को बैग में रखकर शटर बंद कर रहा था तभी वहां पर खड़े अपाचे बाइक सवार दुकान के पास आए और गहने से भरा बैग लेकर भागने लगे। जब तक अंगद कुछ समझता, तब तक बाइक सवार फरार हो गए थे। छिनैती की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह भी रात को मामले की जांच करने पहुंचे। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। बुधवार को पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। घटना के एक घंटे बाद सोनभद्र के कम्हरिया गांव से एक व्यक्ति ने फोनकर सराफ व्यवसायी मुन्ना के दुकान का बही खाता मिलने की बात कही। सूचना पर मड़िहान निरीक्षक रात में ही सोनभद्र गए। कोई सबूत न मिलने पर पुलिस ने राजगढ़ क्षेत्र में लूट में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों को उठा कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed