फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police officers including SDM honored

एसडीएम समेत पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान

Tue, 21 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Police officers including SDM honored
चुनार चौक बाजार में पुष्प वर्षा कर उपजिलाधिकारी व पुलिस का स्वागत करते व्यापार मंडल के सदस्य व नग - फोटो : MIRZAPUR
चुनार। व्यापार मंडल के सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपराह्न नगर के चौक बाजार व स्टेशन रोड़ पर उपजिलाधिकारी जंग बहादुर यादव, पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार, कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा, कस्बा चौकी इंचार्ज कमल टावरी सहित अन्य पुलिस कर्मियों का पुष्प वर्षा व गमछा प्रदान कर सम्मान किया।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड 19 के चलते लॉक डाउन के दौरान अपनी जान की परवाह किये बिना कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन करने वाले पुलिस कर्म योद्धाओं के जज्बे को सलाम करते हुए उन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुलिस कर्मी भी इस प्रकार का सम्मान पाकर अविभूत हुए। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि पुलिस के लोग इस महामारी में अपनी जान जोखिम में डाल बेसहारा, दिव्यांग व अन्य सुदूर अंचलों में बसे जरूरतमंदों तक भोजन व खाद्य सामग्री उन्हें उपलब्ध कराने का पुनीत कार्य कर रहे है। व्यापार मंडल की ओर से आश्वासन दिया कि पुलिस के एक आवाज पर तन, मन व धन से समाज की सेवा के लिए व्यापार मंडल के सदस्य तैयार है। व्यापार मंडल के पारस, रिंकू वर्मा, बृजनंदन कुशवाहा, अवध किशोर सेठ व नगर भाजपा महामंत्री अभिलाष राय, सभासद कुंवर सूर्य प्रताप सिंह, सभासद राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, अविनाश गुप्ता आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed