फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police found missing sister active on brother's tweet

भाई ट्वीट पर सक्रिय हुई पुलिस को मिली लापता बहन

Mon, 08 Feb 2021 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Police found missing sister active on brother's tweet
मिर्जापुर। दिल्ली से भटककर मिर्जापुर आई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के बारे में जानकारी मिलने पर उसके भाई ने ट्वीट कर स्थानीय पुलिस प्रशासन से मदद मांगी। ट्वीट पर कटरा कोतवाली पुलिस ने लापता महिला को खोजकर परिजनों को सूचना दी। सोमवार को लापता महिला की बड़ी बहन मिर्जापुर स्टेशन पहुंची। जीआरपी ने महिला को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

दिल्ली ईस्ट के मंडावली चौक तालाब निवासी निरंजन कुमारी पुत्री राज किशोरी साह 24 जनवरी को लापता हो गई थी। वहां पर परिजनों ने मुकदम दर्ज कराया था। लापता निरंजन कुमारी मिर्जापुर पहुंच गई थी। कुछ दिन पूर्व मिर्जापुर में किसी ने व्यक्ति ने उसे रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटने से बचाया। उसकी मानसिक हालत ठीक न होने पर उसे घर ले गया। महिला के पास मिले कागज से उसके भाई गौतम साह से संपर्क किया। गौतम ने ट्वीट कर उसके बहन के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पास होने की जानकारी देकर मदद मांगी। इसके बाद आईजी के ट्विटर हैंडल से कटरा कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया गया। कटरा कोतवाल प्रमोद यादव ने बताया कि खोजबीन कर महिला का पता किया गया। ट्रेन से कटने से बचाने वाला व्यक्ति उसे अपने घर रखा था और उसी ने उसके भाई को सूचना दिया था। उसके भाई को वीडियो कालिंग कर बात कराया और उसे वापस ले जाने के लिए बताया। उसके भाई ने रेल विभाग को भी ट्वीट किया था तो जीआरपी भी उसकी बहन को खोज रही थी। जीआरपी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि महिला के परिवार और दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। लापता महिला की बहन नीरज कुमारी सोमवार को आईडी के साथ जीआरपी मिर्जापुर आई। आईडी की जांच करने के बाद महिला को उसकी बहन के हवाले कर दिया गया। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed