{"_id":"5f245e418ebc3e639c3c2aaf","slug":"police-feared-peace-from-the-dead-mirzapur-news-vns5390279188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मृतकों से शांति भंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को मृतकों से शांति भंग की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के एक गांव में सार्वजनिक भूमि पर चल रहे पुराने विवाद के एक मामले में एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 40 ग्रामीणों को छह महीने के लिए पाबन्द कर दिया। एसडीएम न्यायालय में गांव के दो मृतक का चलानी रिपोर्ट भी भेज दिया।एसडीएम कोर्ट में मुचलिका पर जमानत कराने पहुँचे वांछित ग्रामीणों को जानकारी हुई कि सूची में शामिल दो लोग तो कब के मर चुके हैं। मृतक के खिलाफ मुकदमा करने पर पुलिस के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है।
कलवारी माफी गांव स्थित 668 बीघा वन व चारागाह की जमीन पर गुरुदेवनगर के बाबाओं का कब्जा मुद्दत से चला आ रहा है। जोतने बोने में रोड़ा बने ग्रामीणों को फसाद की आशंका को देखते हुए 40 लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में इलाकाई दरोगा ने कार्रवाई कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक प्रेमनाथ पुत्र शिवशरण व जागीरलाल पुत्र रामलखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी शिवपप्रसाद ने बताया कि दूसरी तारीख तक सभी का जमानत नहीं होता है और शिकायत किए जाने पर संबंधित दरोगा से स्पष्टीकरण मांगने के बाद कार्रवाई करने का प्रावधान है।