फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police arrested the killer young man

हत्यारोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2021 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the killer young man
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट में पिटाई से युवक की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरधर चौराहा के पास से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर एएसपी सिटी संजय कुमार ने हत्यारोपी को पेश कराकर पिटाई का कारण पूछा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट शिव मंदिर के पास 15 नवंबर 2020 को मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय दिनेश साहनी की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। जिसका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजन शव लेकर घर आये और नगर के त्रिमोहानी बाजार के तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरी कटरा निवासी युवक मंदिर के पास शराब पी रहे थे। दिनेश ने उनको ऐसा करने से मना किया। तो उन युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इसमें दिनेश की मौत हो गई। परिजनों के साथ नगरपालिका अध्यक्ष और नगर विधायक भी धरने पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिलशाद पर हत्या की धारा बढ़ाई। मामले में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों ने परिजनों की मांग पर दरोगा भरत राय को सस्पेंड कर दिया था। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव ने गिरधर चौराहा के पास से हत्यारोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed