{"_id":"7e5d28491fb71a6233d2c347da836839","slug":"poles-come-current-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में करेंट आने पर चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे में करेंट आने पर चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 29 Jan 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी विंध्यपुरी कालोनी के पास एक खंभे में करेंट उतरने से बुधवार की दोपहर दो कुत्तों की मौत हो गई। इससे नाराज मोहल्ले के लोगाें ने पक्का पोखरा पर रमईपट्टी पैड़ापुर मार्ग को जाम कर दिया।
करीब दो घंटे से सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मियाें को बुला कर लाइन कटवाई तब जाकर लोगाें ने जाम समाप्त किया। रमईपट्टी स्थित विंध्यपुरी कालोनी के सामने
स्थित एक बिजली के खंभे में मंगलवार की रात से करेंट प्रवाहित हो रहा था। इसकी जानकारी होने पर लोगाें ने बिजली विभाग के अधिकारियाें को सूचना दी।
बावजूद इसके कोई कर्मचारी पोल में आ रहे करेंट को दुरुस्त नहीं करने पहुंचा। बुधवार की सुबह खंभे के पास दो कुत्ते पहुंचे और खंभे को छूते ही करेंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले वाले आक्रोशित हो गए और भारतीय मानवाधिकार की महिला जिलाध्यक्ष उमा बरनवाल के नेतृत्व में रमईपट्टी-पैड़ापुर मार्ग को जाम कर दिया।
करीब दो घंटे तक चले जाम की सूचना मिलने पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने लोगाें को समझा बुझा कर शांत कराया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियाें को बुलाकर लाइन दुरुस्त कराया तब लोग माने।