{"_id":"583f24a84f1c1b0d1ede7184","slug":"point-came-in-the-troubled-rail-line-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में रेल लाइन प्वाइंट में मिली गड़बडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में रेल लाइन प्वाइंट में मिली गड़बडी
मिर्जापुर, ब्यूरो, अमर उजाला,
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम संजय ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद संजय कुमार ने बुधवार को चुनार रेलवे जंक्शन पहुंच कर रेलवे सरंक्षा व सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास स्थित ब्रांच लाइन प्वांइट में कमी देख मंडल अभियंता सुधीर कुमार को फटकार लगाते हुए तत्काल उसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद व प्लेटफार्म नंबर चार व पांच का निरीक्षण करने पहुंचे जहां गंदगी देख अधिकारियों को साफ सफाई दुरुस्त रखने को कहा। इसके बाद ब्रांच लाइन के सक्तेशगढ़, लूसा, खैराही, रावर्टसगंज, चुर्क व अधोरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
चुनार पहुंचने के पूर्व मंडल प्रबंधक ने ऊंचडीह में लूप लाइन व झिंगुरा रेलवे स्टेशन पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। कहा कि सुरक्षित रेल संचालन व रेल यात्रियों के सुरक्षा के प्रति रेल प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों को कत्तई माफ नहीं किया जाएगा।
पूर्वी केबिन के पास काम कर रहे गैंग नंबर के कामगारों से रेल लाइन पर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लिया। उनके काम से संतुष्ट हो कर उनको दो हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा किया। इस दौरान विजय वर्मा ने मंडल प्रबंधक से चोपन से चुनार तक चलने वाली पैसेंजर सीसीएम को इलाहाबाद तक चलाने, गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव चुनार में करने एवं प्रतिदिन चलने वाली मेमू ट्रेन में साफ सफाई की व्यवस्था करने हेतु मांग पत्र सौंपा। इसके बाद वह अपने विशेष ट्रेन से चोपन की ओर प्रस्थान कर गए। निरीक्षण के दौरान डीओएम अनूप दूबे, सीनियर डीएमइ अनीशा गोयल स्टेशन अधीक्षक एसएन शर्मा सहित कई रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।