{"_id":"617cc26ab86c4279754ec434","slug":"poeple-killed-thief-by-beaten-while-caught-for-stealing-in-house-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में चोरी करने घुसे चोर को मोहल्ले वालों ने पकड़ा, पीट-पीटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर में चोरी करने घुसे चोर को मोहल्ले वालों ने पकड़ा, पीट-पीटकर की हत्या
Sat, 30 Oct 2021 09:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 30 Oct 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात चोरी करने घुसे चोर को मोहल्ले वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कटरा थाना क्षेत्र मंडी चौकी क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी मोहल्ले में देर रात चोरी करने के लिए तीन चोर घुसे थे। चोरी करने की आहट पाकर परिजनों ने शोर मचाया, इस पर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। मोहल्ले वालों ने भाग रहे एक चोर को पकड़ कर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पिटाई से चोर की मौके पर ही मौत हो गई। चोर को पीट-पीटकर मार डालने की सूचना मिलने पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मोहल्ले वालों का कहना है कि तीन चोर-चोरी करने आए थे। तीन में दो युवक मौके से फरार हो गए। एक कि लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। इसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कटरा कोतवाल ने बताया कि चोरी करने के लिए घर में घुसे युवक की लोगों ने पीट-पीट कर हत्या की है। मृतक के शव की शिनाख्त कराई जा रही है।