फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP assembly election 2022 PM Modi will come today mirzapur for rally

UP Chunav 2022: आज मिर्जापुर में पीएम मोदी की जनसभा, साथ में रहेंगे सीएम योगी

Fri, 04 Mar 2022 01:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
UP assembly election 2022 PM Modi will come today mirzapur for rally
पीएम मोदी की रैली - फोटो : सोशल मीडिया।

मिर्जापुर के  बरकछा स्थित मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं मोहित अग्रवाल, डीआईजी विंध्याचल रेंज आरके भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस और पीएसी बल के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा फ्लीट रिहर्सल भी किया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक रहकर ड्यूटी करने, रूट व्यवस्था के बारे में बिंदुवार बताकर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न बिंदुओं पर नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सेफ हाउस, हेलीपैड, मंदिर परिसर, रूट व्यवस्था का जायजा लिया गया ।
विज्ञापन



इसके उपरांत सुरक्षा बलों ने रिहर्सल किया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश सिंह अत्रि, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। दोपहर में फ्लीट रिहर्सल भी किया गया। प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल होने वाले वाहन जनसभा स्थल से अस्पताल तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिटी विकास खंड के बरकछा कला में चार मार्च को दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि अभी उनका विस्तृत प्रोटोकाल नहीं आया है। उनकी अगवानी सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। वे 11 बजकर 50 मिनट पर बरकछा कला पहुंच जाएंगे। सभा के बाद दो बजकर 10 मिनट पर वह जौनपुर के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चुनावी जनसभा को देखते हुए सारी तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। मंडलीय अस्पताल के सीसीयू और आपरेशन थिएटर में सेफ हाउस बनाया गया है। जहां पर सर्जन, फिजिशीयन आदि डाक्टर की टीम रहेगी। दवा और अन्य सामान रहेगा। फ्लीट रिहर्सल के दौरान टीम ने सेफ हाउस पहुंच कर निरीक्षण किया।


जनसभा स्थल पर जनता के लिए चार रास्ते रहेंगे। चारों रास्तों पर कोविड हेल्प डेस्क बना है। जहां पर जनता की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। पीएम के करीब तक जाने वाले लोगों का कोविड टेस्ट किया जा चुका है। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी। उनको ही अनुमति मिलेगी अंदर जाने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed