फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   pm avas yojana slow down mirzapur

पीएम आवास की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Fri, 14 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
pm avas yojana slow down mirzapur
राजगढ़। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को विकास खंड के प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवासों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी को 25 फरवरी तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने खंड विकास अधिकारी रामचंद्र राम को 25 फरवरी तक सभी निर्माणाधीन आवास एवं शौचालय को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। राजगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत कुन्दरूफ़ में 68 प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। जिसमें से 42 आवास अधूरे हैं। इसपर परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय ने कुंदरूफ़ के सचिव दुर्गेश उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ ने गांव में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के एक- एक लाभार्थी के घर जाकर उसका अवलोकन किया। ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस, डीपीआरओ अरविंद कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी रामचंद्र राम, अवर अभियंता लघु सिंचाई बृजमोहन सिंह, प्रधान राजेन्द्र सिंह, मुन्नार सिंह साथ मे रहे।
विज्ञापन

राजगढ़। सीडीओ अविनाश सिंह ने शिक्षा विभाग द्वारा राजगढ़ विकास खण्ड के धनासिरिया के फ़िल्म बनने वाले माडल प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर प्रसन्नता जाहिर की। प्रधान ने साढ़े तीन सौ छात्रों के लिए नए भवन बनवाने की मांग की। जिसके लिए उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया। धनासिरिया में बन रहे 100 पशुओं के पशु गो आश्रय स्थल का निरीक्षण कर इसे जल्द बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed