फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Plumber dies due to current

करंट से प्लंबर की मौत

Fri, 11 Feb 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Plumber dies due to current
विंध्याचल क्षेत्र के सदर बाजार में बृहस्पतिवार को दोपहर में एक मकान में कार्य करते हुए करंट लगने से प्लंबर झुलस गया। मकान मालिक परिजनों को सूचना देकर उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने पर लोग शव लेकर चले गए। सूचना मिलने पर विंध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सदर बाजार ग्रामीण बैंक के पीछे दीपक मौर्या (20) पुत्र अशोक मौर्या सदर बाजार में स्थित एक मकान में प्लंबर का कार्य कर रहा था। दोपहर में पाइप में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने पर मकान मालिक परिजनों को सूचना देकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर लोग उसके शव को लेकर चले गए। मौत की सूचना पर विंध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed