फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pilgrimage priest corona infected

तीर्थ पुरोहित हुआ कोरोना संक्रमित, विंध्याचल में मचा हड़कंप

Wed, 10 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pilgrimage priest corona infected
मिर्जापुर। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन मिल रहे कोरोना संक्रमितों के बढ़ने का क्रम जारी है। बुधवार को विंध्याचल निवासी एक तीर्थ पुरोहित और कोटेदार की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर विंध्याचल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम तीर्थ पुरोहित को उसके कोटे के दुुकान से आईसालेशन वार्ड में ले गई। साथ ही विंध्याचल के पश्चिम मोहाल स्थित घर से परिवार के 22 लोगों को परसिया स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में क्वारंटीन किया गया। विंध्याचल में मिला कोरोना पाजिटिव नगर क्षेत्र का पहला मामला है। जिसका संक्रमित होने के कारण के बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पश्चिम मोहाल निवासी चार भाईयों में सबसे छोटा भाई तीर्थ पुरोहित होने के साथ नगर के भैंसहिया टोला मोहल्ले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते है। उनके परिवार के सदस्य भी तीर्थ पुरोहिती करते है। वह प्रतिदिन सुबह मंदिर पर दर्शन-पूजन कराने का कार्य करने के बाद नगर में अपने कोटे की दुकान पर आते थे। लाकडाउन में मंदिर बंद था तो वे सुबह कोटे के दुकान पर जाने के बाद रात को घर जाते थे। बीते दिनों उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद वह सात जून को नगर के एक डाक्टर के पास दवा लेने गए। वहां पर डाक्टर ने उन्हें प्रयागराज जाकर इलाज कराने को कहा। आठ जून को वह प्रयागराज गए। वहां दवा लेने के बाद वापस लौटे। इसके बाद मंडलीय अस्पताल में उन्होंने कोरोना की जांच कराई। उनका ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। बुधवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आने पर विंध्याचल में हड़कंप मच गया। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि बुधवार की दोपहर में जब रिपोर्ट आई तो तीर्थ पुरोहित अपने कोटे के दुकान पर था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें एंबुलेंस से आईसोलेशन वार्ड में ले जाकर भर्ती कराया। इसके अलावा परिवार के 22 लोगों को क्वारंटीन किया गया। जिले में कोरोना के एक्टिव संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इसमें एक का लखनऊ में उपचार चल रहा है। जिले में इस समय दो हाट स्पाट सीखड़ ब्लाक का विदापुर और विंध्याचल का पश्चिम मोहाल मोहल्ला है।
विज्ञापन

................................
बड़े भाई अधिकारियों के संपर्क में थे
विंध्याचल। कोरोना संक्रमित पाए गए तीर्थ पुरोहित के बड़े भाई विंध्य विकास परिषद में लिपिक है। जो लगातार अधिकारियों के संपर्क में था। उनकी भी तबीयत खराब चल रही है। बुधवार को तीर्थ पुरोहित की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उनके परिवार के 21 लोगों को क्वारंटीन किया गया। इसमें चार छोटे बच्चे है और 18 बड़े लोग है। इसमें तीन उनकी मां, भाई और पत्नी की तबीयत खराब है। दो दिन पूर्व विंध्याचल के प्रशासनिक भवन में पंडा समाज और अधिकारियों की बैठक में भी संक्रमित के बड़े भाई अधिकारियों को पानी देने गए थे। अधिकारियों ने पानी पीने से मना कर दिया था। कल उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लिया जाएगा। संक्रमित तीर्थ पुरोहित कोटेदार था तो उसके संपर्क में भी जनता के साथ अधिकारी आए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

123 का लिया गया सैंपल, 19 की आई रिपोर्ट
मिर्जापुर। जिले से बुधवार को 123 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसमें मड़िहान तहसील के मलुआं व पड़रिया गांव के साथ मंडलीय अस्पताल, और परिसया क्वारंटीन सेंटर से सैंपल लिया गया। बुधवार को 19 की रिपोर्ट आई। इसमें एक नया पाजिटिव मामला और एक पुराने पाजिटिव मरीज का दोबारा रिपोर्ट पाजिटिव आया है। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
हाटस्पाट बनाकर तीन मार्ग को किया सील
विंध्याचल। तीर्थ पुरोहित के कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर उसके घर के आस-पास के 250 मीटर के क्षेत्र को सील कर हाट स्पाट घोषित कर दिया गया। मरीज के घर की ओर जाने वाले तीन रास्ते को सील कर दिया गया है। इसमें चामुंडा देवी के पास का रास्ता, पश्चिम मोहाल मार्ग और इमली घाट के पास के मार्ग को सील किय गया है। शाम को सीएमओ डा. ओपी तिवारी और विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश राय मौके पर पहुंच कर रास्ते को सील कराया। गुरुवार को क्षेत्र में सैनिटाइजेशन और घर-घर जाकर सैंपल लिया जाएगा।
नौ की रिपोर्ट निगेटिव आने पर दी छुट्टी
मिर्जापुर। नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनकी छुट्टी कर दी गई। जिले में बुधवार को 19 की रिपोर्ट आई। इसमें एक नया नया मामला और एक पूराने संक्रमित का दोबारा रिपोर्ट पाजिटिव आया है। बाकी निगेटिव में आठ संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें भदोही जिले के साथ और सोनभद्र जिले के दो संक्रमित है। इसमें एक विंध्याचल के आईसोलेशन और आठ सेम्फोर्ड के आईसोलेशन वार्ड से छुट्टी दी गई।
दो गांव से 100 का लिया गया सैंपल
पटेहरा। सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को मड़िहान तहसील क्षेत्र के मलुआं व पड़रिया दो गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। सुबह नौ बजे गांव में पहुंची टीम ने मलुआं गांव में 40, पड़रिया कला में 40, पटेहरा पीएचसी के 20 स्टाप का सैंपल लिया गया। टीम के गांव में पहुंचते ही लोगों की लाइन लग गई। मौके पर सैकड़ों लोग जांच कराने के लिए पहुंचे जिस पर टीम ने बताया कि हमारे पास केवल 40 जांच किट ही मिली है। अभी एक गांव से केवल 40 लोगों का ही सैम्पल लिया जाएगा। कुछ लोग पीपीई किट पहने डॉक्टर से जांच कराने से मना कर दिया। इस पर डा. अजय शंकर ने लोगों को बताया कि यह किट हमारे सुरक्षा के लिए है। इससे हम और आप दोनों सुरक्षित रहेंगे। पीपीई किट वाटर प्रूफ किट है। इसे पहनने से संक्रमण एक दूसरे में नहीं फैलेगा। टीम में डॉक्टर समेत फार्मासिस्ट अभय कुमार, लैब टेक्नीशियन एहसान खान, स्टाप नर्स चित्रांजली सिंह मौजूद रही।

मंडलीय अस्पताल में ट्रूनाट मशीन से कोरोना जांच शुरु
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में एक सप्ताह पूर्व आई ट्रूनाट मशीन इस्टाल होने के बाद जांच शुरु कर दिया गया। नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार से मशीन से जांच शुरु की गई। मंगलवार को दो और बुधवार को पांच लोगों की जांच की गई। मंगलवार को जिन दो लोगों की जांच की गई। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डा. अजय ने बताया कि अस्पताल में सिर्फ आपरेशन, डायलिसिस व अन्य गंभीर लोगों की ही जांच की जाएगी। बाकी लोगों को सैंपल पूर्व की तरह वाराणसी ही भेजा जाएगा। ट्रूनाट मशीन से जांच अगर पाजिटिव आती है तो उसकी दोबारा सैंपल लेकर वाराणसी भेजा जाएगा।
पाजिटिव-55
मिर्जापुर-15 (एक लखनऊ में), भदोही- 34 और सोनभद्र - छह
मिर्जापुर- कुल केस-42- स्वस्थ्य हुए-27, एक्टिव केस-15, कुल मौत-0, नए रोगी-एक, हाट स्पाट-दो
.................
क्वारंटीन - 54- परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय में ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed