{"_id":"628fd53db2e12f3b625d3ea3","slug":"physics-and-botany-examination-held-peacefully-mirzapur-news-vns6556781112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण तरीके से हुई भौतिकी व वनस्पति शास्त्र की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण तरीके से हुई भौतिकी व वनस्पति शास्त्र की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार से विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं भी शुरू हो र्गइं। केबी कॉलेज में प्रथम पाली में बीए तृतीय वर्ष दर्शन शास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के लिए पंजीकृत 27 में से 25 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि तीन अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में बीएसी प्रथम सेमेस्टर में कुल पंजीकृत 218 विद्यार्थियों में से 212 उपस्थित तथा छह अनुपस्थित रहे। बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में 110 उपस्थित रहे।
इसी प्रकार तृतीय पाली में बीएसी द्वितीय वर्ष भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 167 विद्यार्थियों में से 164 उपस्थित तथा तीन अनुपस्थित रहे। वनस्पति शास्त्र की परीक्षा के लिए पंजीकृत 174 विद्यार्थियों में से 167 उपस्थित तथा सात अनुपस्थित रहे। स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए पंजीकृत 146 विद्यार्थियों में से 137 उपस्थित तथा सात अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद कुमार मिश्र, डॉ.अशोक कुमार सिंह चंदेल एवं आंतरिक सचल दल के संयोजक डॉ. शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ. करनैल सिंह एवं डॉ. रीता सिंह ने कक्षवार परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। जांच के दौरान कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधन का उपयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
इसी प्रकार जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में सेमेस्टर तथा वार्षिक परीक्षाएं भी संपन्न कराई गईं। जिसमें प्रथम पाली में कुल पांच विद्यार्थी उपस्थित थे। इस पाली में कोई भी छात्र अनुपस्थित नहीं मिला। इसी क्रम में तृतीय पाली में दोपहर में बीए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 216 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 17 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। कालेज की प्राचार्य डॉ. बीना सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।