फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three miscreants, including the tractor driver, robbed the youth

पेट्रोल पंप के कर्मियों ने युवकों से की मारपीट

Tue, 24 Aug 2021 09:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants, including the tractor driver, robbed the youth
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर संचालित पुरुषोत्तम फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों और पेट्रोल भराने गए एक युवक के बीच सोमवार को विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

युवकों की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पेट्रोल पंप संचालक की सूचना पर पहुंचे पीआरवीकमी युवकों को पुलिस चौकी ले गए, जहां से चालान कर दिया गया।
क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंप पर सोमवार की रात लगभग 11 बजे एक युवक पेट्रोल भराने के लिए पहुंचा। आरोप है कि पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पर तैनात सारे कर्मचारी अंदर सो रहे थे। युवक ने कर्मचारियों को जगाना चाहा। जिससे गुस्से में कर्मचारियों ने युवक की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक ने फोन से सूचना देकर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। पेट्रोल पंप संचालक ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पकड़ा। पुलिस चौकी ले गई। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed