फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PET: Candidates grapple with questions on history, the Constitution, and mathematics

पीईटी : इतिहास के साथ संविधान व गणित के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी

Mon, 26 Oct 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
PET: Candidates grapple with questions on history, the Constitution, and mathematics
माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज से पीईटी परीक्षा देकर बाहर आते छात्र, संवाद - फोटो : reasi news
दोनों पालियों में एक तिहाई से अधिक ने छोड़ी परीक्षा, पहली पाली में 3027 और दूसरी में 3057 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का दो पालियों में हुई। एक तिहाई से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 100 अंकों के प्रश्नपत्र में परीक्षार्थियों को इतिहास, संविधान और गणित के प्रश्नों में परेशानी हुई।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इस पाली में 9792 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6765 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3027 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 9792 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6735 परीक्षा में शामिल हुए और 3057 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने पहले बैठक की। इसके बाद जिले के सभी 24 केंद्रों पर ब्रीफिंग की गई। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की निगरानी में कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर भी उनकी तलाशी ली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। कोई समस्या नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूगोल व तार्किक प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी
परीक्षा में भूगोल से संबंधित एक प्रश्न पूछा गया कि किस देश के साथ भारत की भौगोलिक सीमा नहीं लगती है। विकल्पों में बांग्लादेश, चीन, म्यांमार और श्रीलंका के नाम थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि इस प्रश्न को लेकर वे भ्रमित हुए कि श्रीलंका या म्यांमार में से किसे उत्तर के रूप में चुनें।भारतीय अर्थव्यवस्था, लोक प्रशासन, सामान्य ज्ञान-विज्ञान, अंकगणित, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए।
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रविवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने विंध्याचल स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद दूसरी पाली में जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में बने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने भी जीआईसी, बीएलजे इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

परीक्षार्थियों की राय
प्रश्नपत्र सरल था, लेकिन पेंचदार था। इससे मेरिट भी अधिक जाएगी।
आयुष राव, बलिया
प्रश्नपत्र का संयोजन ठीक था। अब यह इस पर निर्भर करेगा कि कितने प्रश्न सही हुए।
करण सिंह यादव, जौनपुर
इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। इससे सटीक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता।
अंकित कुमार जायसवाल, प्रतापगढ़

जाम में फंसे 6 अभ्यर्थी, देरी से पहुंचे तो नहीं मिला प्रवेश
कछवां। श्री गांधी विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को आयोजित पीईटी में करीब छह अभ्यर्थी निर्धारित समय के बाद केंद्र पर पहुंचने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वाराणसी में एयर शो और वीआईपी के आगमन के चलते जगह-जगह जाम लगा था। इससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हुई। केंद्र पर पहुंचने के बाद विद्यालय प्रशासन ने निर्धारित समय बीत जाने का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश देने से इनकार कर दिया। पांच से 15 मिनट की देरी के कारण परीक्षा छूटने से अभ्यर्थियों में निराशा रही। अभ्यर्थी नूरीन यूसुफ ने बताया कि वह पीईटी देने के लिए आ रही थीं। वाराणसी में वीवीआईपी के आगमन के कारण लगे जाम में फंसने से उन्हें केंद्र तक पहुंचने में देरी हो गई। उनका कहना था कि वह महज पांच मिनट देर से पहुंची थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।

लक्ष्मी सोनकर ने बताया कि परीक्षा दोपहर तीन बजे से शुरू होनी थी और अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश का निर्धारित समय दोपहर 2:30 बजे तक था। जाम में फंसने के कारण वह दोपहर 2:45 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं। अभ्यर्थियों ने बताया कि दुद्धी, सोनभद्र, महराजगंज, गाजीपुर और भदोही समेत अन्य जिलों से परीक्षा देने आए कुछ अभ्यर्थी भी जाम के कारण समय से केंद्र पर नहीं पहुंच सके और परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed