फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Person missing under suspicious circumstances, accused of kidnapping

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति लापता, अपहरण का आरोप

Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Person missing under suspicious circumstances, accused of kidnapping
संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला में शुक्रवार की रात खाना खाकर सोया व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस गुमशुदगी का मामला बताकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहन पटेल (55) पुत्र स्व. रामलोचन पटेल प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद बाहर बरामदे में सोने चले गए। बाकी सभी लोग घर में सोने चले गए। सुबह मोहन की पत्नी इंद्र रेखा उठीं तो पति बिस्तर पर नहीं थे। मोहन के दुकान की चाभी बिस्तर पर ही पड़ी थी। उनका चप्पल चारपाई के पास पड़ा था। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर बड़े पुत्र राहुल ने संतनगर थाने में तहरीर दी। देकर कार्रवाई की गुहार लगाया।
विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने लिखा है कि दुकान की चाबी और चप्पल देख उन्हें आशंका है कि मोहन का अपहरण कर लिया गया है। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल संतनगर थाना प्रभारी कमल टावरी का कहना है कि मामला गुमशुदगी का है। वे रात में सोए थे। कहीं चले गए होंगे। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मोहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed