फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People were upset due to undeclared cuts

अघोषित कटौती से लोग रहे परेशान

Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
People were upset due to undeclared cuts
नगर में अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। मनमाना कटौती के चलते नागरिक हलाकान हैं लेकिन जिला प्रशासन लोगों की समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है। शनिवार की रात नगर के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अभी दो दिन पूर्व वासलीगंज मोहल्ले के पुरानी तहसील की गली के मोड़ पर तेज आंधी के चलते बिजली का पोल गिर पड़ा था। पोल गिरने से एक बार तो पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। उसकी मरम्मत का कार्य रविवार तक चलता रहा। इससे विभाग की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उधर, शनिवार की रात पक्का पोखरा, नई बस्ती व सिविल लाइंस के कुछ इलाकों की बिजली रात भर गायब रही। इसके चलते भीषण गर्मी में लोग बिलबिला गए। सुबह होने पर जलापूर्ति भी बाधित रही। बिजली नहीं रहने पर ट्यूबवेल भी नहीं चल सका। इससे उन लोगों को भी पानी नहीं मिल सका, जहां बिजली आ रही थी। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना था कि रात में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed