{"_id":"5ee26b858ebc3e4313149c99","slug":"people-upset-due-to-heat-temperature-reached-38-mirzapur-news-vns529507589","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से लोग परेशान, तापमान 38 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से लोग परेशान, तापमान 38 पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण उमस और गर्मी से सुबह दस बजे के बाद ही बाहर निकलने से बचने लग रहे। शरीर भेदती सूर्य की तल्ख किरणों से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोग जहां घरों में रहने को मजबूर हैं वहीं दोपहर में पशु पक्षी भी वृक्षों की ओट में छिपे रहते हैं। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अधिकारी का कहना है कि अभी मौसम में तल्खी रहेगी।
घरों में चल रहे कूलर, पंखे और एसी मानो काम ही नहीं कर रहे थे। इसके आगे बैठे लोग भी पसीने से सराबोर नजर आ रहे हैं। घरों से आवश्यक कार्य से निकले लोग मात्र कुछ दूरी तक चलने के बाद छांव की ओर भागते रहे । भीषण, गर्मी के चलते निजात पाने के तमाम उपाय काम नहीं कर रहे थे। उमस और गर्मी से शीतल पेय पदार्थो का बाजार में भले ही डिमांड बढ़ गया है। पर अधिकांश कोरोना महामारी को देखते हुए चिकित्सको से मिली एडवाइजरी के चलते इसके सेवन से लोग परहेज कर रहे हैं। रात मे यदि किसी मोहल्ले की बिजली गुल हो जाए तो वहां की स्थिति समझी जा सकती है। लोग छतों और सड़कों पर टहलकर रात व्यतीत कर रहे हैं। मौसम को देखते हुए लोगों की निगाहें मानसून की ओर टिकी हुई हैं।
बीएचयू वाराणसी तकनीकि अधिकारी, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा शिव मंगल सिंह ने कहा कि मानसून अपने समय से है। पिछले दो दिनो से वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही में जारी उमस व गर्मी आज भी बरकरार रहेगी। किसान धान की डाली नर्सरियों की भराई रात में ही करें। ध्यान रखें कि सुबह खेतों में पानी न लगा रहे।