फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People in the procession of Eid extracted from Imambara Miladunnbi

ईद मिलादुन्नबी के जश्न में डूबे

Fri, 25 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 25 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
People in the procession of Eid extracted from Imambara Miladunnbi
 पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहो अलैह व सल्लम के यौमे पैदाईश बारह रबिउल अव्वल के मौके पर मरकजी जश्न व जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी के जेरे इंतिजाम कुरआन ख्वानी व  इमामबाड़ा से शानदार जुलूस मुफ्तिये शहर के परचम कुशाई के बाद निकाला गया।
विज्ञापन


जुुलूस में विभिन्न मुहल्ले के तमाम अंजुमनों ने बढ़चढ़ कर शिरकत किया। जुलूस अपने कदीम शाहराहो से होते हुए नगर के इमामबाड़ा पहुंच कर सलातो सलाम के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जुलूस में विभिन्न मुहल्ले के तमाम अंजुुमनों ने शिरकत किया। जुलूस अपने कदीम शाहराहों से बल्ली का अड्डा, नारघाट, टेढ़ीनीम, त्रिमोहानी, बसनही बाजार, पक्कीसरांय, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, चेतगंज होता हुआ इमामबाड़ा पहुंच कर सलातो सलाम के बाद जुलूस में शिरकत करने वाले तमाम अंजुमनों को ईनाम से नवाजते हुए समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस जिन रास्तों से जा रहा था, उस मुहल्ले के अंजुमनों एवं हिंदू, मुस्लिम भाईयों द्वारा रोशनी, सिरनी, चाय, शरबत, फल एवं पानी वगैरह का भी इंतजाम किया गया था।

जुलूस का परचम लेकर कमेटी के सेक्रेटरी सोनावर खां चल रहे थे। जुलूस का कयादत व सदारत मौलाना अब्दुल खालिक, मौलाना नजम अली, मौलाना निसार अहमद साहब कर रहे थे।

 ईदमिलादुन्नी के जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सब्जरंग के झंडे लहराते हुए चल रहे थे। जुलूस के मद्देनजर नगर क्षेत्र के कई मार्गों पर सुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।


जुलूस में कमेटी के जनाब महबूब आलम, शुकरूल्ला, अनवर अली, शराफत उल्ला खां, अब्दुल हमीद, मुख्तार अहमद, हाशिम अंसारी सहित सेराज खां, अशफाक खां, मौ. नौशाद, मो. परवेज खां, सरताज इमाम, मो. जामिन, कासिम हुसैन, निसार आलम, मुशीर आलम, अब्दुल वहीद, चांद बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed