{"_id":"6161e7668ebc3e626d1aea98","slug":"people-getting-information-from-ganga-exhibitio-mirzapur-news-vns6162368102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा प्रदर्शनी से लोगों को मिल रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा प्रदर्शनी से लोगों को मिल रही जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेला सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से विंध्याचल रोडवेज बस स्टैंड में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं जन-जागरूकता प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) अमरेंद्र वर्मा ने कलशदीप प्रज्ज्वलित करते हुए मां विंध्यवासिनी को माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का आरंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे गंगा एवं पर्यावरण गैलरी में गंगा के उद्गम गोमुख से पश्चिम बंगाल के गंगा सागर तक सरकार द्वारा कराये जा रहे तट सौंदर्यीकरण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्वच्छ गंगा कोष, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता आदि से संबंधित जानकारी को श्रद्धालुओं को समझाते हुए उसको अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कलाकारों द्वारा अपने क्षेत्रीय भाषा में गंगा मैया गीत, सफाई शौचालय गीत को जन जागरूकता हेतु एक कारगर माध्यम बताया। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टि से जिले के महत्व को अवलोकित करते हुए अष्टभुजा कालीखोह रोप-वे एवं मां विंध्यवासिनी विंध्य कारीडोर को पर्यटन के हब के रूप में बताया। सूचना विभाग के एलईडी प्रचार वाहन द्वारा विंध्य कारीडोर मंदिर परियोजना पर आधारित वीडियो प्रेजेंटेशन किया गया।