फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PD killed in collision of truck - Scarpion

ट्रक-स्कार्पियों की टक्कर में पीडी की मौत

Sat, 31 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 31 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
PD killed in collision of truck - Scarpion
 देहात कोतवाली क्षेेत्र के करनपुर पहाड़ पर मलेट्री कैंप के सामने शनिवार की दोपहर 12 बजे ट्रक-स्कार्पियो की टक्कर में मिर्जापुर के परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र राय की मौत हो गई। वह विकास भवन से एक नवंबर को होने वाले मतगणना का जायजा लेने लालगंज ब्लाक पर जा रहे थे। जानकारी मिलते ही कमिश्नर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ समेत अन्य अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही गाड़ी में रखे लाखों रुपये को भी बरामद कर लिया। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।  
विज्ञापन

इलाहाबाद जनपद के एलआईसी कालोनी टगौर टाऊन निवासी सुरेश चंद्र राय (56) पुत्र उमाशंकर सात सितंबर को मिर्जापुर में परियोजना निदेेशक के पद पर तैनात हुए थे। उनके पास लालगंज ब्लाक के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार भी था। शनिवार को वह इलाहाबाद से सीधे विकास भवन पहुंचे और वहां कार्य देखने के बाद दोपहर करीब बारह बजे मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने अपनी स्कार्पियो से लालगंज ब्लाक के लिए निकले। जैसे ही देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर मलेट्री कैंप के सामने पहुंचे कि लागलंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए, इसी वाहन में फंसकर पीडी सुरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे। बैंक पर ड्यूटी कर रहे एक सिपाही ने तत्काल घटना से चौकी इंचार्ज करनपुर नरेंद्र कुमार को अवगत कराया। चौकी इंचार्ज  मौके पर पहुंचे और आनन फानन में पीडी को वाहन से बाहर निकलवाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, सीडीओ अमित कुमार  जिला चिकित्सालय पहुंचे। इसके बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, कमिश्नर अनिल कुुमार, विकास भवन के अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी भी पहुुंचे। मूल रुप से इलाहाबाद जनपद थाना मांडा क्षेत्र के देवरी गांव निवासी सुरेश चंद्र राय के परिवार में एक बेटा तथा दो बेटी है। एक बेटी पुलिस अधिकारी है जबकि दामाद न्यायिक अधिकारी है। दूसरी बेटी व बेटा भी सरकारी नौकरी में कार्यरत है। परियोजना निदेशक दोनों पैर से विकलांग थे इसके बावजूद वाहन चलाते थे। शनिवार को भी खुद वाहन ड्राइव करके जा हरे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed