{"_id":"5f7f248e8ebc3eefb87defdc","slug":"pcs-pre-exam-will-be-under-the-supervision-of-magistrates-mirzapur-news-vns5516585141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी पीसीएस प्री परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी पीसीएस प्री परीक्षा
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को बैठक का आयोजन कर 11 अक्तूबर को होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम की अध्यक्षता में सभी मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सभी केंद्र प्रभारी को विस्तृत जानकारी दी गई।
डीएम सुशील कुमार पटेल ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले के 24 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है जिसमें 10 हजार दो सौ 57 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने कहा कि परीक्षा के लिए आठ मजिस्ट्रेट व 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्रों को सुरक्षित डबल लाकर में रख दिया गया है। सभी मजिस्ट्रेटों से कहा गया कि वे अपने क्षेत्र का व केंद्रों का एक बार भ्रमण कर लें। यदि कोई समस्या लगती है तो उसके लिए तत्काल कार्रवाई करें। डीएम ने परीक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती का निर्देश दिया। सभी केंद्र प्रभारियों को लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए जारी नियमावली भी प्रदान की गई। डीएम सुशील कुमार पटेल ने कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
मिशन प्रेरणा व दीक्षा एप की दी जानकारी
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में गुरुवार को एआरपी व अन्य को मिशन प्रेरणा व दीक्षा एप के बारे में प्रशिक्षित किया गया। बीएसए गौतम प्रसाद ने मिशन प्रेरणा व दीक्षा एप के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने फरवरी 2020 में आयोजित जिस मूल्यांकन परीक्षा में प्रतिभाग किया था। उसका परिणाम भी सौंपा गया ताकि वह बच्चों तक पहुंच सके। प्रशिक्षकों ने विस्तारपूर्वक एप की जानकारी दी। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी नगर महेंद्र मौर्य व अन्य थे।