फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Payment made without work being done, now Rs 2.76 lakh will be recovered

Mirzapur News: बिना काम कराए भुगतान, अब 2.76 लाख की होगी रिकवरी

Wed, 03 Sep 2025 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Payment made without work being done, now Rs 2.76 lakh will be recovered
पटेहरा। नेवढ़िया गांव में मनरेगा के धन में गोलमाल सामने आया है। जिला लोकपाल मनरेगा मदन गोपाल गुप्ता ने टीम गठित कर जांच कराई तो ग्राम प्रधान की सास का मस्टरोल भरकर मजदूरी सहित 2.76 लाख रुपये का फर्जी भुगतान का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जिला लोकपाल मनरेगा ने ग्राम प्रधान, सचिव व पंचायत सहायक पर जुर्माना लगाते हुए बीडीओ को सरकारी धन की रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। मुस्किरा गांव के कमला शंकर मिश्रा ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करके आरोप लगाया था कि नेवढ़िया गांव के ग्राम प्रधान ने 12 और 13 जुलाई को जेल में बंद कैदी व अपनी सास का नाम मस्टर रोल में भरकर हजारों रुपये, धनरौल नहर से नया के घर तक चक मार्ग व पुलिया दिखाकर 2 लाख रुपये सहित कई फर्जी कार्य दिखाकर लाखों रुपये गबन किया है।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला लोकपाल मनरेगा ने जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराई तो सास व जेल में बंद कैदी का मस्टर रोल भरकर लगभग 19 हजार, धनरौल नहर से नया के घर तक चक मार्ग व पुलिया दिखाकर एक लाख 96 हजार 754 रुपये, सिकपीट गड्डा के नाम पर 51 हजार 217 रुपये सहित 2 लाख 76 हजार 844 रुपये सरकारी धन गबन करने का आरोप सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला लोकपाल मनरेगा ने बीडीओ और कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को तीनों आरोपियों पर अर्थदंड लगाते हुए गबन किए हुए सरकारी धन की रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ राजीव शर्मा ने बताया कि लोकपाल की जांच के बाद रिकवरी का आदेश जारी हुआ है। उस समय के कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed