फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Patel Nagar team captured the trophy

पटेल नगर की टीम ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

Mon, 01 Nov 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Patel Nagar team captured the trophy
हलिया। लालापुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक दिवसीय डे-नाइट कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। पटेल नगर ने एनसीबी छानबे को हरा कर खिताब पर कब्जा किया। मउगंज, पटेल नगर, करछना, एनसीसी छानबे, दुबार, खुटहां, दिघिया, बरी, सहित कुल 29 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता के लीग मैच जीतकर टीमों ने अपने अगले चक्र में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच खुटहां व मउगंज, पटेलनगर व एनसीसी छानबे की टीम के बीच हुआ। जिसमें पटेलनगर व एनसीसी छानबे की टीम ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल मैच में प्रवेश किया। फाइनल मैच में पटेल नगर की टीम ने एनसीसी छानबे की टीम को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक भगवान सिंह पटेल ने विजेता टीम के कैप्टन को ट्राफी व पांच हजार रुपए नगद देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम एनसीसी छानबे के कैप्टन को 26 सौ रुपये नगद पुरस्कार दिया। तीसरे स्थान की टीम खुटहां के कैप्टन को ग्यारह सौ रुपये का इनाम दिया है। कबड्डी मैच के रेफरी की भूमिका विजय सरोज, दिनेश शुक्ल व कमेंट्रेटर संजय तिवारी के अलावा सुरेश रहे। मैच देखने के लिए काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed