फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Passerby dies after being crushed by tractor

ट्रैक्टर से कुचलकर राहगीर की मौत

Sun, 13 Mar 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Passerby dies after being crushed by tractor
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा लालगंज मार्ग पर रविवार की शाम करीब सवा पांच बजे विजयपुर नई बस्ती स्टेट बैंक के सामने घर से विजयपुर बाजार सब्जी लेने पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से ईंट लदे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने गैपुरा-लालगंज मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

विजयपुर नई बस्ती निवासी राजेश कुमार मोदनवाल (40) पुत्र दीपचंद रविवार की शाम करीब सवा पांच बजे विजयपुर बाजार सब्जी खरीदने पैदल ही जा रहे थे। स्टेट बैंक के सामने पहुंचे ही थे कि गैपुरा की तरफ से ईंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई में बड़ा था। घर पर ही हलवाई की छोटी दुकान किया था। पत्नी बीनू देवी का रो रो कर हाल बेहाल हैं। मृतक को एक पुत्र विशेष व एक पुत्री कनक है। छोटा भाई राजू है। जाम लगाकर परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने व मुवावजे की मांग किया। मौके पर विंध्याचल कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed