फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   passengers didnot got proper facilites

सुविधा के नाम पर छले जा रहे यात्री

Thu, 30 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Thu, 30 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
passengers didnot got proper facilites
train - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए हालात अच्छे नहीं हैं। अमर उजाला की टीम ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने बुधवार की सुबह स्टेशन पर पहुंची। पाया कि स्थिति काफी दयनीय है। एक ओर यात्री तत्काल व जनरल टिकट लेने के लिए मारामारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर सुविधाओं का टोटा है। कहने को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन को प्रथम श्रेणी का दर्जा प्राप्त है लेकिन यहां सुविधा तृतीय क्लास के बराबर भी नहीं है। जिसका कारण है कि यात्रियों को पैसा खर्च करने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब आठ बजे अमर उजाला टीम जब रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो देखा कि यात्री टिकट के लिए मारामारी कर रहे हैं। पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारी उनको सही तरीके से ट्रेनों के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है। आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए  दलालों का अंबार लगा है। वहीं प्लेटफार्माें पर अधिकांश पंखे बंद पड़े हैं। जनरल प्रतिक्षालय में  गंदगी फैली है। कूलर का पानी बह कर प्रतिक्षालय में फैला हुआ है। कोच डिस्प्ले भी बंद पड़ा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर चालक व गार्ड द्वारा छोड़ी गई मालगाड़ी कई दिन बीत जाने के बाद भी नहीं रवाना की जा सकी है। 
विज्ञापन


हालांकि ट्रेनों के आने पर टीसी यात्रियों का टिकट चेक करते जरूर मिले। टीसी रमेश कुमार समेत अन्य टीसी यात्रियों को टिकट चेक करने के लिए गेट पर खड़े दिखाई दिए। वहीं सीआईटी का कमरा बंद मिला। पूछे जाने पर बताया गया कि वह लगभग साढ़े नौ बजे आते हैं। स्टेशन मास्टर भी अपने कक्ष में बैठे मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ट्रेनों के आने जाने का लोकेशन लेते हुए दिखाई पड़े। पार्सल आफिस में दलालों की भरमार रही।  सुविधा के नाम पर तो अधिकारियों द्वारा बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन जब सुविधा देने की बात आती है तो विभागीय अधिकारी आमदनी नहीं होने का रोना रोने लगते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed