फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Passenger trains did not run commotion

पैसेंजर ट्रेन न चलाने पर यात्रियाें ने किया हंगामा

Sat, 10 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 10 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains did not run commotion

विज्ञापन
दो पैसेंजर ट्रेन रद्द करने के बदले किसी एक्सप्रेस ट्रेन को पैसेंजर बनाकर चलाने की मांग करने पर रेल प्रशासन ने यात्रियाें की मांग को ठुकरा दिया।

इससे क्षुब्ध यात्रियाें ने शुक्रवार की दोपहर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया और रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची जीआरपी ने किसी तरह समझा बुझाकर हंगामारत यात्रियों को शांत कराया।


 शुक्रवार की दोपहर काफी संख्या में यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं होने पर यात्रियाें ने रेल कर्मियाें से किसी एक्सप्रेस ट्रेन को पैसेंजर बनाकर चलाने की मांग की।
विज्ञापन


 कई बार मांग करने के दौरान रेल कर्मियाें ने किसी ट्रेन को पैसेंजर बनाकर चलाने से इंकार कर दिया। बताते हैं कि सुनवाई न होने पर क्षुब्ध यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे स्टेशन परिसर की फिजां कुछ देर के लिए गर्म हो गई। नाराज यात्रियाें ने कहा कि मिर्जापुर से इलाहाबाद तक मात्र तीन ही पैसेंजर चलाई जा रही है। बावजूद इसके दो पैसेंजर को रेल प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है।

 इससे दैनिक यात्रियाें को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्री बस समेत अन्य वाहनाें से सफर करने को मजबूर है। इससे होना पड़ रहा है।

हंगामे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने किसी तरह समझा उन्हें शात कराया। उधर शुक्रवार को पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्रा मेल, चंबल एक्सप्रेस, ताप्तिगंगा एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, पटना कुर्ला,


 मूरी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, समेत अन्य ट्रेनें आठ से 20 घंटे की देरी  से चल रही थीं। स्टेशन अधीक्षक सुभाष सिंह का कहना है   कि कंट्रोल से ट्रेन मिलने पर पैसेंजर बनाकर चलाया जाता है अन्यथा नहीं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed