फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Party workers gear up for Assembly elections; emphasis on strengthening the organization at the booth level.

Mirzapur News: विस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Mon, 12 Oct 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Party workers gear up for Assembly elections; emphasis on strengthening the organization at the booth level.
सिटी क्लब में आयोजिल अपना दल कमेरावदी की बैठक में शामिल पदा​​धिकारी व कार्यकर्मा। स्रोत- संवाद
17 अक्तूबर को लखनऊ में मनाया जाएगा डॉ. सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस
विज्ञापन

मिर्जापुर। अपना दल कमेरावादी की मासिक बैठक रविवार को सीटी क्लब में जिलाध्यक्ष डॉ. लाल मूरत पटेल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मंच रमाशंकर पटेल ने कार्यकर्ताओं से आगामी विस चुनाव की तैयारी में जुटने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। बूथ स्तर पर संगठन को चुस्त-दुरुस्त करें। जिलाध्यक्ष डॉ. लाल मूरत पटेल ने बताया कि 17 अक्तूबर को लखनऊ के गांधी भवन कैसरबाग में अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में अपना दल एस छोड़कर आए कुनाल पटेल ने समर्थकों के साथ अपना दल कमेरावादी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई। श्याम बहादुर पटेल को किसान मंच का जिला उपाध्यक्ष, कुनाल पटेल को किसान मंच का छानबे विधानसभा अध्यक्ष, लक्ष्मीकांत पटेल को विधि मंच का जिलाध्यक्ष, संजय कुशवाहा को छानबे विधानसभा महासचिव और राम अभिलाष पाल को विधानसभा सचिव बनाया गया। धन्नू लाल पटेल को छानबे विधानसभा युवा मंच का उपाध्यक्ष और आशीष पटेल को हलिया ब्लॉक युवा मंच का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। युवा मंच के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर अपना दल कमेरावादी युवा मंच आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में अर्जुन सिंह पटेल, बंशराज पटेल, राम अभिलाख, इंद्रदेव मौर्य, राधारमण सिंह, संदीप पटेल, कैलाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed