फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Paro Giants converged to victory

पारो को जीत दिलाने को जुटे दिग्गज

Fri, 25 Dec 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 25 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Paro Giants converged to victory
 समाजवादी पार्टी  ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सदस्य पारो यादव को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी द्वारा निर्धारित किए गए प्रत्याशी के सिर पर जीत का ताज पहनाने के लिए जिले में दिग्गजों का जमावड़ा होना शुरु हो गया है।
विज्ञापन


इसी के तहत मिर्जापुर जिला के पर्यवेक्षक बनाए गए  ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा, राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया और जिलाध्यक्ष  आशीष यादव ने लोहिया ट्रस्ट में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पारो की जीत का दावा भी कर दिया।
विज्ञापन

 
पर्यवेक्षक ने अपने पक्ष में आंकड़ों  की बाजीगरी भी पेश की। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इस बार सपा के खाते में होगी, क्योंकि 44 में 30  सदस्य पार्टी के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जहां तक पूनम पटेल का टिकट बदलने से उपजे मतभेद की बात है तो ऐसी कोई बात नहीं है। हो सकता है कि पूनम को इससे भी बड़ा पद हाई कमान देे। पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। जो पार्टी का निर्देश होगा उसी के अनुसार सभी काम करेंगे।


विजय मिश्रा ने कहा कि पिछली बार बसपा की सरकार थी इसलिए  अध्यक्ष पद की कुुर्सी बसपा ने हथिया ली थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

चुनाव पूरी तरह से साफ सुथरा होगा।  उन्होंने मिर्जापुर के साथ भदोही की कुर्सी भी पर सपा की जीत दर्ज होने की बात कही। उनका दावा कितना सच होगा यह तो सात जनवरी को ही पता चलेगा।

 इस दौरान पारो यादव, मुन्नी यादव, देवी चौधरी, सुरेंद्र सिंह, अरुण दूबे, जवाहर मौर्या, राजू चौबे, स्वामीशरण, डा. अरविंद,  आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed