फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panic among villagers due to leopard sighting in Bhaisod Balay mountain village

भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to leopard sighting in Bhaisod Balay mountain village
ड्रमंडगंज । न रेंज ड्रमंडगंज के भैसोड़ बलाय पहाड़ जंगल से निकलकर एक तेंदुआ बुधवार की रात में बस्ती में पंहुच गया। गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया। तेंदुआ को बस्ती में आया देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज वीरेंद्र कुमार तिवारी को दी। वन क्षेत्राधिकारी ने तत्काल वन रक्षक संजीव कुमार, सर्वेश्वर पटेल, राजदीप वर्मा सहित विभाग की टीम के साथ मौके पर पंहुच गए। उसके बाद तेंदुआ भैसोड़ जंगल की ओर से होते हुए बबुरा जंगल की तरफ चला गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हो गए थे। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि भैसोड़ जंगल से निकलकर तेंदुआ भैसोड़ गांव की ओर पंहुच गया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम के पंहुचने पर तेंदुआ फिर से जंगल में चला गया है। ग्रामीणों को सजग रहने के लिए कहा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed