{"_id":"6297979836e2980f3207fac9","slug":"panchayat-friend-dies-after-consuming-toxic-substances-mirzapur-news-vns65667530","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से पंचायत मित्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से पंचायत मित्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी पंचायत मित्र ने बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से अचेत हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
राजपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार गुर्गी ग्राम सभा में पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि राकेश दो दिन पहले लालगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में साले के लड़की की शादी में पत्नी संगीता, पुत्र अभिषेक व अखिलेश के साथ परिवार सहित शरीक होने गया था। वहां पर किसी बात से नाराज होकर बुधवार सुबह आठ बजे अकेले ही घर लौट कर आया। घर आने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। स्थिति गंभीर होने पर भाई राम सकल व पिता शंभू को बताया। भाई व पिता निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए। जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिजन प्रयागराज न ले जाकर मिर्जापुर के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे कि रास्ते में ही पंचायत मित्र की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे।